देशभक्ति के गाने पर झूमते लहराते तिरंगा संग छात्र -छात्राओं ने निकाली रैली

वाराणसी: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के नायकों को याद करने के लिए अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मीरापुर बसही के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान संरक्षक महेश्वर सिंह व दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी प्रकाशानंद ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा रैली में छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झंडे लिए वंदे मातरम का नारा लगाते हुए आकर्षण बने ।

रैली में पूरा क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से भर गया। सरस्वती शिशु मंदिर मीरापुर बसही से निकली तिरंगा रैली, मीरापुर बसही चौराहा होते हुए नारायणपुर से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण पहुंची।

तिरंगा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्रबंधक अजय यादव, प्रधानाचार्य , रामजी सिंह यादव कार्यक्रम संयोजक किशन सेठ , विद्यालय की अध्यापिका महिमा सिंह , अनुराधा ,अशोक कुमार यादव नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक अशोक पटेल, राजकुमार पटेल समेत क्षेत्र के गणमान्य शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *