वाराणसी| बेनियाबाग तिराहे पर संचालित आटो व ई – रिक्शा स्टैण्ड को वर्तमान समय में नगर निगम , वाराणसी द्वारा सम्पूर्ण महानगर सन् 2022-23 के आटो व ई – रिक्शा वाहन स्टैण्ड को राजस्व वसूली हेतु ठीका जारी के दौरान बेनियाबाग तिराहा समीप आटो स्टैण्ड व ई – रिक्शा स्टैण्ड को जारी ठीका लिस्ट से निरस्त कर दिया गया है । बेनियाबाग स्थित स्टैण्ड एक ऐसा स्टैण्ड है जहां पर कचहरी , पाण्डेयपुर , कैण्ट , मैदागिन , 7 ) आशापुर , सारनाथ , शिवपुर व अन्य मार्गों से काशी धाम आगन्तुक दर्शनार्थियों व नागरिकों के लिए मात्र एक आटो व ई – रिक्शा स्टैण्ड संचालित होता था । समस्त आटो रिक्शा चालकगण स्टैण्ड परिसर में सवारी चढ़ाने व उतारने का काम करते थे । जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होता रहा । नगर निगम द्वारा उक्त स्टैण्ड का दर्ज रजिस्टर से निरस्त कर देने 2 के कारण आम जनमानस आगन्तुक व श्रद्धालु तथा नागरिकगणों व चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जबकि वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री का हृदय स्थल है । प्रधानमंत्री के द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा देते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण
कराया गया है । जहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में दूर – दराज से पर्यटकगण प्रतिदिन दर्शन – पूजन व भ्रमण करने शहर आते हैं जिनका मुख्य आवागमन का मुख्य रास्ता सरल साधन आटो व ई – रिक्शा है जिसके माध्यम से आगन्तुक भ्रमण करते हैं । ऐसे में उपरोक्त स्टैण्ड को नगर निगम द्वारा निरस्त कर दिये जाने के कारण आगन्तुक व चालकगणों के समक्ष चढ़ाने व उतारने हेतु काफी परेशानी का कारण बना हुआ है और सड़क पर सवारी उतारने व चढ़ाते समय यातायात विभाग द्वारा मनमाने ढंग से चालकों का उत्पीड़न व चालान किया जा रहा है । ऐसे में चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिसका यातायात व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ रहा है ।
![]()
