झाड़-फूंक के सहारे करता था सभी रोगों का उपचार, पुलिस की भनक सुन बाबा हुआ फरार

वाराणसी : वाराणसी जिले के डोमरी गांव में एक तथाकथित बाबा द्वारा कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का झाड़ फूंक से इलाज करने का दावा किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद जब वहां पुलिस पहुंची तो लोगों को वहां छोड़कर बाबा व उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों तथाकथित बाबाओं को तलाश कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा कहा गया है कि किसी तरह का अफवाह ना फैलाएं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के कैमूर का रहने वाला बताया जा रहा बाबा

पुलिस का कहना है कि डोमरी गांव में एक मंदिर के पुजारी बाबा रामभरोस और बिहार के कैमूर के रहने वाले मुकेश नोनिया द्वारा लोगों के बीच में दावा किया जा रहा था कि भूत-प्रेत, बहरापन, गूंगापन, कैंसर सहित अन्य प्रकार की सभी गंभीर बीमारियों का इलाज उसके द्वारा झाड़-फूंक करके किया जाता है। मंदिर के समीप बाबा द्वारा झाड़ फूंक भी किया जा रहा था। ऐसे में वहां काफी संख्या में एकत्र हो गई थी। वाराणसी के साथ ही चंदौली जिले के रहने वाले लोग भी वहां अपना इलाज कराने के लिए पहुंच गए। काफी संख्या में भीड़ जुटने के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया सूचना।

पुलिस के पहुंचने के बाद बाबा हुए फरार

सूजाबाद चौकी के प्रभारी मोहम्मद सोफियान ने बताया कि पुलिस द्वारा गस्त किया जा रहा था उसी समय डोमरी गांव में एक मंदिर के समीप काफी संख्या के लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि किसी बाबा द्वारा झाड़-फूंक के माध्यम से लोगों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम जब पूछताछ करने के लिए पहुंची तो बाबा वहां से भाग निकला। वहां पर मौजूद लोगों को पुलिस द्वारा समझा कर हटाया गया। दोनों बाबाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *