वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल गुरुवार को अपने कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक अनोखा प्रयास शुरू किया। जिसके तहत गुरुवार को मंत्री रविंद्र जायसवाल जन समस्याओं को सूचीबद्ध कर सारनाथ पहुंचे। उन्होंने के सर्वांगीण विकास के तहत सारनाथ के लिए स्वीकृत 72 करोड़ रुपए के डीपीआर के संदर्भ में विस्तृत रूप से अधिकारी व आर्किटेक्ट के साथ चर्चा की तथा इस बाबत मौके पर स्थलीय सत्यापन भी किया।
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों व आर्किटेक्ट को तैयार डीपीआर में कतिपय कमियों को सुधार के साथ ही सारनाथ स्थित सारंग नाथ के मंदिर के सुंदरीकरण, सीवर की विस्तृत कार्य योजना को शामिल करने, सारनाथ स्थित 29 देशों के स्थित बौद्ध मंदिर के संपूर्ण विकास पर स्थानीय लोगों की राय लेकर जनउपयोगी डीपीआर बनाने का आर्किटेक्ट व उससे जुड़े अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सारनाथ का विकास ऐसा हो, जो आने वाले विदेशी पर्यटक व स्थानीय लोगों के लिए कल्पना से परे हो। उन्होंने सारनाथ सहित वरुणापार के कई क्षेत्रों मे पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति की समस्या के साथ ही घरों में डब्ल्यूटीपी के माध्यम से प्रदूषित पेयजल आपूर्ति होने, कई स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर से कनेक्ट होने आदि के सुधार हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंडरग्राउंड केबल डाल जाने के दौरान पेयजल एवं सीवर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने तथा प्रभावी ढंग से उसकी मरम्मत नहीं करते के खिलाफ संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। अपने कार्यालय में प्राप्त शिकायत के स्थल निरीक्षण में मंत्री रविंद्र जायसवाल सारनाथ मुनारी रोड पर स्थित भगवान बुद्ध के मंदिर के नजदीक स्थित बड़े नाले का निरीक्षण कर नाले की सफाई के लिये नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया। सारनाथ की राजभर बस्ती, पंचकोशी के चौहान बस्ती, महादेव नगर कॉलोनी, लक्ष्मणपुर मार्ग पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर जाकर पेयजल की समस्या को देखा और निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लक्ष्मणपुर में हाल ही में उनके निधि से बनाए गए रोड को पेयजल की समस्या के समाधान हेतु किये गए खुदाई को भी दिखा तथा तत्काल मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सारनाथ सुंदरीकरण योजना के आर्किटेक्ट, महाप्रबंधक जलकल, अधीक्षण अभियंता जल निगम, सचिव जलकल, अधिशासी अभियंता जल कल, मेधा के प्रोजेक्ट मैनेजर, महानगर के महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, भाजपा नेता अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद बृजेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![]()
