पणजी। बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी एक के बाद एक खुलासों के चलते उलझती जा रही है। सोनाली फोगाट की मर्डर की कहानी में गोवा पुलिस के बयान के बाद एक और ट्विस्ट आ गया है। पुलिस ने कहा है कि बीजेपी नेता को ड्रग दिया गया था जो उनकी मौत की वजह हो सकती है। गोवा पुलिस का बयान तब आया है जब एक दिन पहले गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली को चोट लगने का खुलासा हुआ था।
![]()
