गोआश्रय स्थलों में सभी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

वाराणसी: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में जनपद के गौआश्रय स्थलों से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया था ।बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत , जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आश्रय स्थलों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं हेतु निर्देशित किया गया।

जनपद में कोई भी निराश्रित पशु सड़कों पर ना दिखाई दे इसके लिए अभियान चलाकर उन्हें आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सुपुर्दगी गोवंश आश्रय स्थलों से पशुपालकों को कराना सुरक्षित करें। सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर नेपियर ग्रास पर्याप्त मात्रा में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया पशुपालकों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर्याप्त मात्रा में बैंकों को आवेदन पत्र जमा करवाते हुए बनवाना सुनिश्चित करें एवं इस कार्य में खंड विकास अधिकारी अपने पंचायत सहायकों को निर्देशित करें कि ग्रामीण स्तर पर किसानों का सहयोग करें।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मिशन 75 एआई के अंतर्गत जनपद के लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें । सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में गौ आश्रय स्थल नहीं है उनका राज्य वित्त से 15% बजट गौ आश्रयस्थल के ग्राम पंचायतों को स्थानांतरित करें। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में किसी भी पशु की मृत्यु चारा पानी अथवा इलाज के अभाव में ना होने पाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *