खजूरी स्थित बाबा पृथ्वीस्वर महादेव का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के आखिरी सोमवार को भव्य शृंगार

वाराणसी| महंत माता प्रसाद मिश्रा द्वारा रुद्राभिषेक, बबलू गुरुद्वारा सुंदरकांड पाठ, मनोज गुरुद्वारा डमरु दल से बाबा का अभिनंदन तत्पश्चात बच्चों के लिए झूला चरखी व रात्रि में माँ महिषासुर मर्दिनी द्वारा भक्तों के लिए आध्यात्मिक नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया|


मंदिर परिसर को फूल पत्ती वह बर्फ की सिल्वियो पर हनुमान जी, गणेश जी, नंदी त्रिशूल, डमरु, शिवलिंग, अरघा की आकृतियां बनाकर भव्य रुप दिया गया|


हजारों हजारों की संख्या में भक्तजनों ने दर्शन किया आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम संयोजक मनीष चौबे ने किया|


श्रृंगार में प्रमुख रूप से मनीष चौबे, अभय दुबे, राजकुमार उपाध्याय, विवेक सिंह, अनिल कुमार (मोनू) बृजेश मौर्या, विनय पांडे, कन्हैया गुप्ता, आदर्श मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *