वाराणसी : वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित निजी होटल में डबलकिंग इंडस्ट्रीज एलएलपी गाजियाबाद ने प्रेसकांफ्रेंस एवं एनुअल डीलर मीट्स प्रोग्राम आयोजन किया।
मीडिया से वार्ता करते हुए कंपनी के एमडी मनीष सिन्हा ने बताया कि डबल किंग इंडस्ट्रीज एलएलपी इलेक्ट्रिक अप्लायन्स एवं कुलर की अग्रणी निर्माता कंपनी है. जो विगत 30 वर्षों से एम ओएसिस एवं डबलकिंग ब्राडस से पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड एवं राजस्थान मध्यप्रदेश के बाजार में भरोसे एवं गुणवता का प्रतीक बनी हुई है।
कंपनी के जनरल मैनेजर मनोहर झा ने कहा की कंपनी एवं कंपनी के सीएमडी संजय सिन्हा से परिचित कराया। जहां कंपनी के एमडी मनीष सिंहा ने बताया की उन्होंने बताया कि 30 वर्ष पूर्व एसी डीसी एवं कुलर मोटर के छोटे से कारखाने से शुरुआत करते हुए आज ओएसिस ब्रांड कुलर एग्जास्ट फैन सीलिंग फैन एवं इलेक्ट्रिक अप्लायन्स मैन्युफैक्चरिंग की अग्रणी कंपनियों में प्रमुख नाम है।
जिनकी दो निर्माता यूनिट मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद में स्थित है। जिसमें प्रमुखता से 9 इंच, 22 इंच 16 इंच 18 इंच एवं टावर कुलर एग्जास्ट सीलिंग फैन रूम हीटर गीजर इमर्शन रॉड मिक्सी कूलर पंप इत्यादि का निर्माण किया जाता है।
इस अवसर पर कंपनी के सीएमडी संजय सिन्हा ने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में आए हुए पत्रकार बंधुओं एवं राजस्थान बिहार उत्तराखंड मध्यप्रदेश और संपूर्ण उत्तर प्रदेश से आए डिस्ट्रीब्यूटर गड़ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कंपनी ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर कम वोल्टेज एवं कम व्हाट खपत करने वाले उत्पादों का निर्माण कर यही है। जैसे कूलर जो मात्र 135 वोट एवं पंखे जो मात्र 60 वाट बिजली की खपत करते हैं जिन्हें सुगमता से इनवर्टर पर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कच्चे माल कुशल कारीगरों द्वारा की गई फिटिंग एवं बेहतरीन पैकिंग एवं उचित मूल्य के कारण धीरे-धीरे संपूर्ण भारत के बाजारों में अपनी उपस्थिति एवं उपलब्धता सुंदर कर रही साथ ही दो मॉडल गीजर के लांच किये।
इस अवसर पर कंपनी के एमडी मनीष सिन्हा ने सभी डिस्ट्रीब्यूटर को शील्ड से नवाजा। एनुअल डीलर मीट में उपस्थित बरोट के डिस्ट्रीब्यूटर जीन कलेक्शन के उमेश जायसवाल ने कंपनी के एमडी श्री मनीष सिन्हा एवं कंपनी के सीएमडी संजय सिन्हा को पहचान चिन्ह एवं शॉल देकर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शगुन इंटरप्राइजेज गोरखपुर, आशीष जनरल सेएम इलाहाबाद, जीन कलेक्शन जैन प्रदर कटनी, साई गुरु, पंकज खन्ना वाराणसी, मनीष गुप्ता रीवा, लखनऊ कुकवेयर लखनऊ, राकेश कुमार दिनेश कुमार कोपागंज मऊ, धीनाथ डिस्ट्रीब्यूटर राजस्थान, डीके इलेक्ट्रॉनिक्स अनपरा, बेटर डीन एजेंसी लखनऊ, बेसरी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतापगढ़ एवं अन्य भिन्न भिन्न स्थानों से आए डिस्ट्रीब्यूटर सम्मिलित रहे।
अंत में कंपनी के एमडी ने सभी डीलर बंधुओं कंपनी के उपस्थित मारे कर्मचारी एवं होटल मेटॉस के कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए लंच पार्टी के लिए आमंत्रित किया।
![]()
