वाराणसी. विभिन्न पर्वों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के खिड़किया घाट नया नाम नमो घाट पर बाकी सुविधाओं के साथ ही “फ्लोटिंग जेट पर बाथ कुंड” भी बना है जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को करने वाले हैं। इस “फ्लोटिंग जेट पर बाथ कुंड” में अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल की तरह चेंजिंग रूम, सहित अन्य कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
काशी का नमो घाटगंगा में बने स्वीमिंगपुल में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन बताते हैं कि लगभग 2 करोड़ की लागत से खिड़किया घाट (नमो घाट) के सामने गंगा में फ्लोटिंग जेटी, बाथ और चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। यहां दो बाथ कुंड होगा जो करीब चार से पांच फ़िट गहरा होगा। इसके नीचे स्टेनलेस स्टील की जाली लगी होगी जिससे कोई डूबने न पाए। इसमें दिव्यांगों का भी पूरा खयाल रखते हुए ऐसा स्वरूप दिया जा रहा है जिससे उन्हें भी गंगा स्नान में किसी तरह की दिक्कत न हो।
ये भी होंगे इस अत्याधुनिक स्वीमिंगपुल में
इस अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल में 7 चेंजिंग रूम होगा, जिसमें 3 पुरुष ,3 महिलाओ और 1 वीआईपी चेंजिंग रूम होगा। बुलार्ड लाइट जेटी की खूबसूरती बढ़ाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां तक क्रूज़ और अन्य बोट भी आ सकेंगी। किसी तरह की घटना, दुर्घटना से निबटने के लिए रिलीफ़ बोट भी जेटी के दोनों छोर पर हमेशा तैनात रहेगी। जेटी पर खड़े होकर पर्यटक काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों और नवनिर्मित नमो घाट का खूबसूरत नजारा ले सकेंगे। डॉ. दी वासुदेवन के अनुसार खिड़किया घाट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत जेटी लगाई जाएगी। प्रयोग सफल होने पर अन्य प्रमुख घाटों पर भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
![]()
