काशी की बेटी सुनीता गुप्ता का भारतीय कैंप के लिए हुआ चयन

तमिलनाडु में 5 मार्च से 12 मार्च तक होगा कैंप का आयोजन

वाराणसी: रोल बॉल खेल के भारतीय कैंप के लिए बनारस की सुनीता गुप्ता का चयन किया गया। जो कि आगामी 5 से 12 मार्च तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा। सुनीता नदेसर के निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की बेटी है। कैंप के लिए यूपी से दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। सुनीता गुप्ता जो कि बनारस से हैं तो इशिका शर्मा मेरठ की निवासी है और वर्तमान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा हैा इस कैंप से खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड कप के लिए किया जाएगा। सुनीता ने रोल बॉल खेल की शुरुआत 2010 में आर्य महिला स्कूल से की व उसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में से भी खेलती रही। और अपने खेल व शिक्षा के साथ-साथ कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज व सेठ एमआर जयपुरिया में खेल प्रशिक्षक के रूप से अपने करियर की शुरुआत की। सुनीता राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का नाम कई बार रौशन कर चुकी है। सुनीता गुप्ता उत्तर प्रदेश की पहली महिला रोल बाल् की भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 2017 ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 4th रोल बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक हासिल किया। हाल ही में जम्मू में आयोजित 19 वीं सीनियर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता मे सुनीता ने कप्तान की भूमिका निभाते हुए रजत पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश से दो महिला खिलाड़ी इस कैंप में प्रतिभाग करेंगी। बनारस की सुनीता गुप्ता और मेरठ की इशिका शर्मा जो कि वर्तमान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा है। हम आशा करते हैं कि दोनों बेटियां पूरे भारत देश में उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उत्तर प्रदेश रोल बॉल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी व सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव व कोषाअध्यक्ष रविंद्र कपिल एवं सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। वाराणसी रोल बॉल संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार त्रिवेदी व उपाध्यक्ष नीलू मिश्रा व सभी वाराणसी रोल बॉल संघ के सदस्य अभिभावक एवं खिलाड़ियों ने भी बधाई दि व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *