कावड़ियों/आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी

वाराणसी| जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में श्रावण मास में कावड़ियों /दर्शनार्थियों व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य/ अभिहित अधिकारी सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जनपद वाराणसी स्थित रविंद्र पुरी,रथ यात्रा, कमच्छा, भेलूपुर, अस्सी, दशास्वमेघ ,गोदौलिया स्थित कुल 26 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई,खाद्य पदार्थों का रखरखाव,खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल की डी ओ एम –24 उपकरण द्वारा मौके पर जांच की गई । उपकरण से जांच के दौरान रथयात्रा स्थित प्रतिष्ठान में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर लगभग 5 लीटर खाद्य तेल मौके पर नष्ट कराया गया।जांच में अन्य खाद्य तेल के नमूने मानक के अनुरूप पाए गए। उक्त कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरोज कुमार, सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, सीताराम कुशवाहा, रमेश सिंह, योगेश कुमार राय, शिव कुमार सिंह मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *