कमिश्नर और डीएम ने एलटी कालेज निर्माणाधीन अक्षय पात्र कम्युनिटी किचेन भवन तथा मशीनों का किया निरीक्षण

वाराणसी| मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा आज एलटी कालेज परिसर में निर्माणाधीन अक्षय पात्र कम्युनिटी किचेन भवन तथा उसमें भोजन पकाने के लिए लगायी जा रही मशीनों का निरीक्षण किया।


जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख बच्चों के लिए प्रतिदिन पका हुआ भोजन तैयार करने की व्यवस्था होगी जिससे स्कूलों में मिड-डे-मील उपलब्ध कराया जाएगा।
मण्डलायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। कम्युनिटी किचेन में भोजन तैयार करने के लिए जिलाधिकारी ने कुकिंग गैस के कनेक्शन लेने का निर्देश दिया। इसके अलावा रोटी, चावल, दाल तथा सब्जी सभी कुछ तैयार करने के लिए विद्युत चालित उपकरण लगाये गये हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *