एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर ईडी का दुरपयोग करने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

वाराणसी| काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रांगण में अम्बेडकर की मूर्ति के पास सरकार द्वारा ईडी जैसी संस्था का दुरपयोग कर विपक्ष की नेता कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी परेशान कर लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का जो घृणित कार्य किया जा रहा है उसके खिलाफ जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप धरना देना चाहा तो अम्बेडकर की प्रतिमा वाले जगह पर विश्विद्यालय प्रशाशन द्वारा ताला मार दिया गया जिससे नाराज़ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा के समीप धरना प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया ।
छात्रनेता नीरज पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई एवं ईडी जैसी सरकारी संस्थाओं का दुरपयोग कर सिर्फ विपक्ष के नेताओ को परेशान कर लोकतंत्र में जनता की आवाज को लगातार दबाने का लगातार कार्य किया जा रहा है जिसके खिलाफ NSUI के कार्यकर्ताओं ने धरना कर विरोध प्रदर्शन किया
प्रदर्शन के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष एवं काशी विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री ऋषभ पांडेय ने कहा कि विपक्ष के मजबूत एवं दुदर्शी नेता सोनिया गांधी को ईडी द्वारा सरकार के इशारे पर परेशान करने की घटना इसका सीधा उदाहरण है जिससे भाजपा सरकार राजनीतिक रोटया सेक कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है जो की गलत है
धरना प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पॉल, छात्रनेता नीरज पाण्डेय, छात्रसंघ महामंत्री प्रभु पटेल, रजत सिंह,मानस सिंह,मानिक यादव,प्रशांत, राहुल पटेल,लोरिक यादव, विजय यादव,अभिनव पाण्डेय,रविकांत शर्मा
आदि लोग उपस्थित रहे।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *