आरक्षण के मुद्दे पर सपाईयो ने डीएम को घेरा

वाराणसी: वार्डो आरक्षण के गलत तरीके से बनाए जाने को लेकर सपाईयो ने सीधा मोर्चा खोल दिया है आज नि:सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे जिलाधिकारी एस राज लिगंम से कलेक्ट्रेट कार्यालय मे मुलाकात कर पत्रक सौपा। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने डी एम एस राज लिगंम से कहा कि पूर्व के रैपिड सर्वे को अनदेखी कर वार्डो का आरक्षण किया गया है जब कि शासन द्वारा वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर आरक्षण किया जाना था उसमे भी घोर अनियमितता के साथ वार्डो का आरक्षण घोषित किया गया है।

वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर ओ पी सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि शासन के आदेशानुसार सन 2011 के जनगणना के अनुसार चक्रानुक्रम विधी के अनुसार आरक्षण नही बनाया गया है जहाॅ 33% प्रतिशत पिछड़े वर्ग की आबादी का वार्ड एवं पिछड़ी जाति के लोग है वहाॅ पर आरक्षण मे सामान्य वर्ग घोषित किया गया है जिस वार्ड मे अनुसूचित जन जाति के लोगो का आबादी है वहाॅ पर पिछड़ा वर्ग का वार्ड घोषित कर दिया गया है। सपा महानगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि वार्डो के आरक्षण मे अनियमितता बरती गई है।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओ एवं मंत्रियो के दबाव मे आरक्षण जल्द बाजी मे बनाया गया है। जिलाधिकारी एस राज लिगंम ने सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के अधिकतर वार्डो के आरक्षण के आपत्ति पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार कर निर्वाचन से जुड़े अधिकारीयो से जाॅच कराकर कारवाई करने का आश्वासन दिया । जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालो मे प्रमुख रूप से सर्व नि; सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,वरिष्ठ नेता डा० ओ पी सिंह, वरिस्ठ नेता उमाशंकर यादव, मुख्य सचेतक हारून अंसारी,महेंद्र सिंह “शक्ति”, अजय चौधरी एडवोकेट, दिलीप कश्यप,शमीम अंसारी,हर्ष राजभर,सत्यनारायण यादव,संदीप मिश्रा, दीपचंद गुप्ता,जमाल अंसारी, आदि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *