अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी ? मिल गया साइंटिफिक जवाब

नई दिल्ली। लंबे वक्त से ये बहस चलती आ रही है कि अंडा शाकाहारी हैं या मांसाहारी? लोग अलग-अलग दलीलों के साथ अपनी बातों को साबित करने में जुटे रहते हैं, कोई कहता है कि मुर्गी अंडा देती है, इसलिए वो मांसाहारी है, लेकिन कुछ लोग इस दलील को ये कहकर काट देते हैं कि दूध भी तो जानवर ही देते हैं, तो वो भी मांसाहारी हुआ? यानी अगर दूध शाकाहारी है तो अंडा भी? ये बहस खत्म नहीं होती, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस बहस का जवाब खोज निकाला है।

अंडा शाकाहारी या मांसाहारी? अंडा वेज है या नॉनवेज , इसपर हर बहस को विराम कर दें, क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसका साइंटिफिक जवाब खोज निकाला है। अधिकांश लोग ये सोचकर अंडा नहीं खाते कि वो मुर्गी से निकलता है तो इसलिए मांसाहारी है, लेकिन आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाला अधिकांश अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, यानी इन अंडे से कभी चूजे बाहर नहीं आ सकते। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में डिटेल जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अंडे में 3 लेयर हरोते हैं, जिसमें सबसे ऊपरी परत छिलका, दूसरा सफेदी वाला हिस्सा यानी albumen और तीसरा अंडे की जर्दी यानी yolk होता है। रिसर्च में पाया गया कि सफेदी वाला हिस्सा सिर्फ प्रोटीन है, जिसमें कोई भी एनिमल सब्सटांस नहीं होता। यानी जो अंडे का वाइट वाला पार्ट है वो पूरी तरह से वेज होता है।

अनफर्टिलाइज्ड एग अंडे की जर्दी यानी योक में प्रोटीन के अलावा कोलेस्ट्रोल और फैट होता है। बाजार में मौजूद अंडे अधिकांश अनफर्टिलाइज्ड एग होते हैं, यानी ये जरूरी नहीं है कि अंडा देने के लिए मुर्गी मुर्गे के संपर्क में आई हो। मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो वो अंडे देने लगती है। इ अनफर्टिलाइज्ड एग से कभी चूजे नहीं निकलते हैं। यानी अंडे में कोई चूजे वाला हिस्सा नहीं है यानी अंडा मांसाहारी नहीं बल्कि शाकाहारी है।

क्या है अंडे का फंडा अब सवाल उठता है कि अगर बाजार में मिलने वाला अंडा शाकाहारी हैं तो मांसाहारी अंडों की पहचान कैसे होगी। आपको बता दें कि जो अंडे मुर्गी के मुर्गे के संपर्क में आने के बाद होते हैं वो फर्टिलाइज्ड एग यानी मांसाहारी अंडा कहा जाता है। इन अंडों में गैमीट सेल्स होते हैं, जो इन्हें मांसाहारी बना देता है। अगर बात करें कि शाहाकारी और मांसाहारी अंडों की पहचान कैसे होगी तो बता दें कि ये बहुत आसान है। अंडों को खांचे में भरकर उसके नीचे बल्ब जला दीजिए, जिन अंडों से रोशनी आसपार हो जाएगी यानी वो वेज अंडे हैं और जिसे रोशनी आरपार नहीं होगी, यानी वे गैमीट वाले अंडे यानी मांसाहारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *