सेना भर्ती के नए नियम के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हुआ धरना

वाराणसी| सेना भर्ती के नए नियम के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस द्वारा टाउनहाल मैदान मैदागिन पर धरना हुआ।

धरना प्रदर्शन का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया व कार्यकम सयोजन महानगर उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने किया|

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी आवाह्न पर प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार धरना हुआ है।यह घमंडी सरकार में युवाओं की तैयारी और मेहनत पर पानी फेर दिया है। अग्निपथ के नाम पर इन भर्तियों को ख़त्म कर उनके ऊपर पाषाण प्रहार हुआ है।इतने सपनों को कुचल देना ठीक नहीं है।भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ करना अनुचित है।सैन्य भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए गलत संदेश है।चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?इसका जबाब मोदी सरकार के पास नही है सरकार की नीति नियत सब मे खोट है।कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक रूप से युवाओ के लिए लड़ाई लड़ेगी।युवाओ के सपनो के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी।जो रोज सुबह 4 बजकर उठकर देश की सेवा करने के सपनें के साथ दौड़ता है। और हम उन तमाम युवा साथियों के हक के लिए कांग्रेस लड़ेगी।
व सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा।।
उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, ब्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,प्रमोद वर्मा,अरविन्द कुमार,मनोज दृवेदी,साजिद अंसारी,मनोज वर्मा,विपिन पाल,किशन यादव, रमेश शर्मा,आयुष तिवारी, मोहम्मद उज्जेर, अनिल पटेल,गोरख यादव,बबलू विन्द, राज जायसवाल, रामजी गुप्ता,विकास पाण्डेय, मो इरफान, मुमताज,समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *