अध्यक्ष मोहन,महामंत्री अश्वनी निर्वाचित
सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल संपन्न
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी।बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव मद्देनजर अध्यक्ष मोहन यादव,महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार राय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदय नाथ शर्मा चुने गए।
मोहन ने अपने प्रतिद्वंदी प्रभु नारायण पांडे को 618 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए मोहन को 1756 और प्रभु को 1138 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर निर्वाचित अश्वनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकांत दुबे को 408 मतों से हराया अश्वनी को 1352 व शशिकांत को 944 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में अनूप कुमार सिंह 427 कृप्पा शंकर श्रीवास्तव 168 चंद्रभान गिरी 89 नरेंद्र प्रताप सिंह को 217 मत प्राप्त हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदय नाथ शर्मा ने 1240 सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल प्राप्त की। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक वकालत) के 2 पदों पर अवधेश कुमार सिंह 1218 और सुनील चौहान 801 मत पाकर विजेता बने|अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार सिंह 684 अंजनी कुमार श्रीवास्तव 798 मत प्राप्त किए।संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विद्यापति मिश्रा 1018 मत पाकर विजयी हुए अन्य उम्मीदवारों में कल्पना पटेल 814 विवेक कुमार शर्मा 330 शैलेश कुमार पांडे 670 सत्य प्रकाश सिंह 647 व सीता को 667 वोट मिले|
इसी क्रम में अन्य पदों पर संयुक्त मंत्री (प्रकाशन)पर मनोज कुमार वर्मा 2351 संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अमृता सिंह 1988,आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजीत कुमार गुप्ता 2146,कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार श्रीवास्तव को 1317,मत पाकर विजय हासिल की|वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने नए सत्र हुए निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी|