रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
बच्चों की प्रतिभाओं ने दिया बेहतर संदेश
वाराणसी।। जनपद में कई विद्यालयों में वर्तमान परिवेश को लेकर बच्चों द्वारा बाल मेले में कहीं विज्ञान प्रदर्शनी, सेव द वाटर और किड्स कार्निवल की तर्ज पर अनेकों मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जो नवयुग में बच्चों की वैज्ञानिक सोच एवं नवचारों को विकसित करने में प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है।इससे बच्चों की स्वस्थ प्ररिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।इसी क्रम में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 18 दिसंबर को संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी (सारा)होलापुर में कम उम्र के बच्चों द्वारा बेबी शो,राइम्स,फैंसी ड्रेस,कहानी तथा पेंटिंग समेत कई रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ,मनोरंजन ध्यान हेतु विभिन्न प्रकार के झूले,खेल,जंगल सफारी आदि सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।धर्म और आस्था का प्रतीक काशी में बच्चों ने शिक्षा संस्कृति तथा शिल्प का प्रतिनिधित्व करते हुए शिल्प प्रदर्शनी तथा पुस्तक मेले के महत्व को समझाया।जिस पर अभिभावकों का विशेष ध्यान रहा।

ड्राइंग में कक्षा तीन की सलोनी सिंह ने प्रथम स्थान और कक्षा दो के रुद्रांश ने द्वितीय और कक्षा चार के वैभव उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फैंसी ड्रेस ने विद्यालय की यूकेजी कि क्षात्रा सान्या शाम्भवी ने प्रथम स्थान जिज्ञासा मौर्य ने द्वितीय स्थान और तीसरा अदविका शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राइम्ज़ में अंकित प्रथम श्री वत्स मोदी द्वितीय और अदविक चतुर्वेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह स्टोरी में रिशिता सिंह क्लास थर्ड प्रथम स्थान विधि सिंह क्लास थर्ड द्वितीय और सान्वी श्रीवास्तव क्लास थर्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रदर्शनी में ये सभी मुख्य आकर्षण केंद्र मॉडल रहे।
इस अवसर पर दूरदर्शन और आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक राजेश गौतम ने बच्चों के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में पंकज सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ दिव्या सिंह ने किया और प्रधानाचार्य अविनाश पांडे के साथ डॉक्टर पूनम सिंह ने आभार ज्ञापन व्यक्त किया।
![]()
