वॉर्ड 18 नई बस्ती के पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ ने किया जनसंपर्क

वाराणसी आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ द्वारा आज अपने वार्ड 18 के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ (पत्रकार) ने क्षेत्र के लोगों से अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की दुआ ली और आशिर्वाद प्राप्त किया। यह जनसंपर्क वार्ड 18 नई बस्ती(भट्टा) में स्थित मोहम्मद कैफ (पत्रकार) के आवास से प्रारंभ हुई जो वार्ड 18 के दर्जियाना , धुनियाना, पाल बस्ती, नई बस्ती (बड़े घर), कोइराना , अहिराना ,हरिजन बस्ती, पंडिताना से होकर पुनः नई बस्ती (भट्टा) में जाकर संपन्न किया गया। मोहम्मद कैफ़ ने कहा की जनसंपर्क के दौरान जिस तरह से मुझे जनता का आशिर्वाद और स्नेह मिल रहा है ये मेरे लिए गर्व की बात है, आप समस्त क्षेत्रवासियों को मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपका बेटा आपका साथी सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आपके साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।इस जनसंपर्क में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष अल्लादीन खां, मोहम्मद कैफ पार्षद प्रत्याशी, आमिर अंसारी कार्यकर्ता, शौकत अली, पंकज कुमार, दिलशाद अहमद, मंजे कुमार, मो. आदिल, मो. ताबिश, राजनीकांत गौतम (मोहल्ला प्रभारी) ,राजा, विजय कुमार, सैफ अली अंसारी, इकबाल अहमद, रिज़वान अहमद, गोपाल यादव , इरफान, शमशेर अहमद , विवेक गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, आदिल, अलीम बाबू, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *