वाराणसी विकास प्राधिकरण रोशन करेगा पड़ाव चौराहा एवं आस पास के मार्ग

वाराणसी| पं० दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन एवं भगवान अवधूत राम आश्रम तथा विभूति घाट जैसे धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से महत्वपूर्ण पड़ाव चौराहे से वाराणसी की तरफ आने वाले राजघाट पुल तक पहुंच मार्ग/सड़क पर कोई प्रकाश व्यवस्था/स्ट्रीट लाईटिंग न होने के कारण रात्रि के समय आने-जाने वाले जनमानस / पर्यटकों की कठिनाईयों के दृष्टिगत उक्त स्थल पर प्रकाश व्यवस्था हेतु वाराणसी विकास प्राधिकान द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था जिसके अंतर्गत खिड़कियाँ घाट से राजघाट ब्रिज तक (250मी0) कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं होने एवं तिक्ष्ण घुमाव होने के कारण दुर्घटना की सम्भवना बनी रहती है। मूल ब्रिज पर नगर निगम द्वारा प्रकाश व्यवस्था करायी गयी है जो वर्तमान में प्रकाशमान है। राजघाट मूल ब्रिज (ब्रिज स्ट्रक्चर) के बाद पड़ाव चौराहे तक कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं है, यद्यपि पुराने एवं जर्जर पोल खड़े है। परन्तु इन पोलों पर प्रकाश बिन्दु स्थापित कराया जाना सम्भव नहीं है।

चौकाघाट से सिटी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर तक रोड के डिवाइडर पर पूर्व से निर्मित प्लिंथ पर, खिड़कियाँ घाट से राजघाट ब्रिज तक, राजघाट ब्रिज (पड़ाव की ओर) से पड़ाव चौराहे तक प्रकाश व्यवस्था कार्य हेतु अलग-अलग प्राक्कलन कर दिया गया है। विवरण निम्नवत् है:

  1. चौकाघाट ओवर ब्रिज से सिटी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर तक रोड के डिवाइडर पर पूर्व से निर्मित 53 अदद प्लिंथ पर डबल ब्रैकेट डेकोरेटिव पोल एवं डाउन लाईटर से प्रकाश व्यवस्था का कार्य।
  • 5996646.00 (जी०एस०टी० सहित)
  1. खिड़कियाँ घाट से राजघाट ब्रिज तक डेकोरेटिव पोल एवं डाउन लाईटर से प्रकाश व्यवस्था का कार्य।
  • 937242.00 (जी०एस०टी० सहित
  1. राजघाट ब्रिज (दक्षिणी छोर) से पड़ाव चौराहे तक डेकोरेटिव पोल एवं डाउन लाईटर से प्रकाश व्यवस्था का कार्य ।
  • 7064724.00 (जी०एस०टी० सहित)
    कुल धनांक = 13998612.00

प्राक्कलन में वाराणसी शहर में स्थापित डेकोरेटिव / हेरिटेज पोल के समतुल्य डेकोरेटिव पोल में एवं डेकोरेटिव डाउन लाईटर का प्राविधान किया गया है, उक्त कार्य हेतु अवस्थापना निधि समिति की बैठक 23 मई के मद सं0 – 11 में रू0 140.00 लाख की स्वीकृति प्राप्त है। कार्योपरान्त खिड़कियाँ घाट से राजघाट ब्रिज तक के कार्य नगर निगम एवं राजघाट ब्रिज से पड़ाव पं० दीन दयाल आश्रम के सामने तक के मार्ग प्रकाश व्यवस्था का कार्य नगर पालिका, सूजाबाद को अनुरक्षण एवं संचालन हेतु हस्तगत किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *