वाराणसी। सरैया और पुरानापुल मोहल्ले के 100 बाढ़ पीड़ित लोगो को आज पार्षद हाजी ओकास अंसारी के जानिब से कैंप लगा कर राशन किट वितरण किया गया । इस मौके पर हजी ओकास अंसारी ने कहा की वरुणा नदी में आई भीषण बाढ़ से हजारो लोग प्रभावित हुए है और उनकीं मदद सरकार और सामाजिक संस्थाये अपने अस्तर से कर रही है मैंने भी एक छोटा सा प्रयास कर के आज 100 परिवार को राशन किट वितरण किया । अभी दो दिन पूर्व भी मैंने 100 बाढ़ पीडितो को पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा के हाथो राशन किट वितरण कराया था । इस तरह का प्रयास मै हमेशा अपनों की मदद से करता रहता हु । अब वरुणा नदी का पानी काफी घट गया है जिससे लोगों ने राहत की साँस ली । आज राशन वितरण में प्रमुख रूप से मौजूद हाजी सोहैल सिद्दीकी । जैनुल बशर अंसारी । पार्षद सफीकुज़्ज़मा अंसारी । रोहित सहानी । गुलाम अली । मो0 अमान अंसारी आदि लोग मौजूद थे ।
![]()
