रंग दे इंडिया का वराणसी में हुआ ऑडिशन, विसुअल आर्ट के कलाकरों को मिलेगी नई पहचान

वाराणसी : भारत के टीवी चैनलों पर रियलिटी शो विभिन्न विभिन्न प्रकार से आते हैं । जिसमें डांस इंडिया डांस, सारेगामापा एवं अन्य तरह के रियलिटी शो आते हैं। अब एक नए रियलिटी शो की शुरुआत की जा रही है। जिसमें उन कलाकारों को शामिल किया जाएगा, जो अपने हाथों की कलाकारी से रंगों के माध्यम से चित्रों में जान डालने की काम करते हैं । इसी के तहत रविवार को वाराणसी में रंग दे इंडिया प्रोग्राम का ऑडिशन शुरू हुआ।

ऑडिशन लेने वालों में बीएचयू के प्रोफेसर रहे विजय सिंह और कला विभाग के अध्यक्ष एस प्रणम सिंह वही दिल्ली से विजेंद्र शर्मा और कलाकार अमित कपूर और राजस्थान से विद्यासागर उपाध्याय वही नागपुर से कलाकार विजय बिस्वाल , नासिक से प्रफुल्ल सावंत और राजेश सावंत जज के भूमिका में पुरे देश के कलाकार को मार्गदर्शन करने जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम में कलाकार का चयन दो चरणों में किया जाएगा। जिसके लिए भारत के 6 शहर बनारस, कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, जयपुर और मुंबई में ऑडिशन के मध्यम से किया जाएगा। चयन कलाकर को अंतिम चरण के लिए मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां जज करेंगे युवा कलाकारो के कला का संरक्षण साथ में होंगे गैलरी, कला संग्रहकर्ता, जो देंगे उम्दा कलाकरो को उनके कला का सही मूल्य रंग दे इंडिया के और से इस पुरे कार्यकर्म को फिल्माया जाएगा। जिसका प्रसार ओटीटी से मध्यम से पुरे दुनिया में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *