रानीपुर स्थित पोखरी को पाट कर बनाया जा रहा बारात घर, स्थानीय नागरिकों ने सीएम पोर्टल पर किया शिकायत

वाराणसी| भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर में पोखरी को पाट कर दलदल में बारात घर विधायक निधि से बनाने का आरोप स्थानीय नागरिकों ने लगाया है. जिसकी शिकायत क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नगर आयुक्त प्रणय सिंह एवं जिलाधिकारी से कई बार पत्राचार के माध्यम से किया गया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने काम बंद करने का निर्देश दिया है, फिर भी पोखरी को बारात घर बनाने का कार्य किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तालाब एवं पोखरी के सौंदर्यकरनी की योजना बनाई गई है. इसके तहत हर पोखरी एवं तालाब को सुंदरीकरण किया जाना है. पोखरी दलदल होने के बावजूद भी निर्माण कार्य चल रहा है. ,जिसका विरोध स्थानीय नागरिक सुजीत कुमार सिंह उत्तर – प्रदेश एंटी करप्शन कमेटी ने बताया की तीन बार जिलाधिकारी को इस विषय पर लेटर लिखा गया. नगर आयुक्त प्रणय सिंह एवं विधायक के पत्र लिखकर अवगत कराया गया. फिर भी दलदल में छड़ का लिंटर ढाल कर कार्य शुरू कर दिया गया.

सुजीत कुमार ने आगे बताया की नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा भी निर्माणकार्य रोकने के लिए आये फिर भी निर्माण क्या चल रहा है. अगर बारात घर बनने के बाद कोई हादसा होगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. सुजीत सिंह ने आगे बताया की इसकी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है. जबकि दूसरी तरफ पोखरी की सौंदर्यीकरण की जगह बिल्डिंग बन गई|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *