राजकीय आईटीआई करौंदी में 17अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा

वाराणसी| व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ.प्र., लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में मिशन रोजगार के अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौंदी, वाराणसी परिसर में 17अगस्त 2022 को प्रातः 10बजे आयोजित किया गया है।

कैंपस में हीरो मोटोरकॉर्प लिमिटेड, हरिद्वार प्लांट द्वारा व्यवसाय-फिटर, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीज़ल मैकेनिक, मैकेनिक ट्रैक्टर, मशिनिष्ट व् वेल्डर के पुरुष/महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। वर्ष 2019,2020,2021 में उत्तीर्ण तथा वर्ष 2022 अंतिम वर्ष परीक्षा में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी जो केवल वाराणसी, भदोही, मिर्ज़ापुर, जौनपुर और चन्दौली जिला के हों एवं जिनकी आयु 18से26 वर्ष हो।

वे अपना हाइस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई के समस्त प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा, आधारकार्ड एवं दो फोटो साथ लेकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *