रथयात्रा मेले के प्रथम दिन संकल्प अन्य क्षेत्र के द्वारा प्रसाद वितरण

वाराणसी। प्रति वर्ष की भांति संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा रथयात्रा मेले के पहले, दूसरे व तीसरे दिन भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इसीक्रम में मेले के प्रथम दिन शनिवार को संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने भगवान जगरनाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के विग्रह का पूजन अर्चन कर भोग अर्पित किया। जिसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा मेले में आए दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण लंबे समयान्तराल के बाद भगवान जगरनाथ ने अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के संग आज हम सभी को दर्शन दिया है। उनसे यही प्रार्थना है कि वो वैश्विक महामारी, तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़े विश्व समुदाय की रक्षा करे।

इस मौके पर संस्था के सर्वेश अग्रवाल, लव जी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, उमा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुशांत श्रीवास्तव, अंशु अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *