केंद्रीय मंत्री आशीष सिंह पटेल का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42 वां जन्मदिन

रोहनिया- कनेरी स्थित रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अपना दल एस के जनसंपर्क कार्यालय पर शनिवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, अपना दल एस जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह,धीरेंद्र सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से केक काटकर कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा व बाट माप विभाग उत्तर प्रदेश सरकार आशीष सिंह पटेल का 42 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने अपना दल एस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केक तथा 42 किलो लड्डू वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से संजीव सिंह, आशीष सिंह, आनंद प्रकाश, अजीत पटेल, महेंद्र शर्मा, राजकुमार वर्मा, डॉ वीरेंद्र पटेल, अनीता पटेल, रीना पटेल ,डॉ सुनीता पटेल सहित अपना दल एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *