महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

रैली निकालकर छेड़खानी,बलात्कार, के खिलाफ कठोर कार्यवाही की किया मांग

निर्भया दिवस पर महिला हिंसा के खिलाफ राजातालाब तहसील का किया घेराव

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

राजातालाब, रोहनिया। निर्भया दिवस के अवसर पर तहसील राजातालाब पर महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव,बाल विवाह के खिलाफ शुक्रवार को सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरी। लोक समिति व आशा ट्रस्ट द्वारा आयोजित पदयात्रा व जन आक्रोश रैली में छेड़खानी,बलात्कार, महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गाँव से आयी सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा करते हुए जोरदार रैली निकाली। पदयात्रा रैली मेहदीगंज से राजातालाब तहसील तक निकाली गयी। तख्ती बैनर लिए महिलाएं महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती के साथ पूरे राजातालाब बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान जी टी रोड पर अफरातफरी का माहौल बन गया सड़क के दोनों किनारो गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी और घंटो जाम की स्थिति बन गयी। रैली ब्लॉक मुख्यालय से होते हुए राजातालाब तहसील पर पहुँचा मुख्य गेट पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंत में लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ग्यारह सुत्रीय मांगपत्र महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तहसीलदार सतीश वर्मा को सौंपा।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि दिल्ली में बेटी श्रद्धा को उसके प्रेमी ने गुस्से में मारकर टुकड़े टुकड़े कर डाला दिल दहला देने वाली यह केवल एक घटना नही है बल्कि हर गाँव व शहर में आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं हो रही है , सरकार को इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लाक के 70 गाँवो में महिला हिंसा के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गाँव गाँव में नुक्कड़ सभा,रैली,जुलूस,हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोक समिति की सोनी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएँ हो रही है, इसलिए हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी। महिला संगठन कि अनीता ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है इसलिए शराब को पूरे प्रदेश में बिहार की भांति बंद करने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, राजकुमारी, मनजीता,ज्योति,सिताबुन,सोनी, आशा,मधुबाला, शमबानो, प्रेमा,चन्द्रकला,आशा, विद्या, मैनम,नन्दलाल मास्टर,श्यामसुन्दर,रामबचन,शिवकुमार, पंचमुखी,सरोज, बेबी,सीमा आदि लोग शामिल रहे। धरने का नेतृत्व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, संचालन सोनी ,अध्यक्षता अनीता और धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *