वाराणसी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से वरूणापुल स्थित शास्त्री घाट पर वार्डेन और स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने स्वयंसेवकों को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए मताधिकार करने हेतु शपथ दिलायी और लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अयन बोस, सोनम प्रसाद,मनीष गुप्ता,मो.वसीम खान राजेश श्रीवास्तव,विनय महादेव,जय प्रकाश जायसवाल,अजय श्रीवास्तव,अजय यादव,मनीष सोनी,राजेश कुमार सिंह, राजेश मोदनवाल आदि शामिल थे।