वाराणसी| भारत विकास परिषद ‘काशी’ शाखा द्वारा तीज कार्यक्रम ‘स्नेहोत्सव’ बृहस्पतिवार को कैंटॉन्मेंट क्षेत्र स्थित होटल सूर्या के केसर हाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शाखा की सदस्याओं ने पारम्परिक परिधानों व श्रृंगार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजाई।

इस मौके पर पारिवारिक मूल्यां पर आधारित कार्यक्रम में सास-बहू-बेटी के सबंधो का चित्रण किया गया। एक तरफ ननद भाभी के बीच प्रेम से भरी नोक-झोंक पर आधारित लघु नाटिका की गयी, तो दूसरी ओर सास का अपनी बहू के प्रति प्रेम और बहू का सास के प्रति आदर पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिससे पारिवारिक स्नेह को मजबूत बनाया जा सके। इसीक्रम में शाखा की सदस्याओं द्वारा पारम्परिक गीतों, नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही तीज पर आधारित गेम्स में उत्साह पूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डी.सी.पी. आरती सिंह, प्रांतीय महिला संयोजिका रंजना केसरी एवं शाखा महिला संयोजिका नीरजा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सेवा सप्ताह संयोजिका श्रद्धा अग्रवाल, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अलका पोद्दार, नीलम गुप्ता मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजन रूबी जैन, रेनू निगम, काजल गौतम एवं सोनाली अग्रवाल ने किया।
![]()
