भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया वाराणसी में संपन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा रूप में आज अनुसूचित जाति मोर्चा के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया जी रहे। प्रदेश अध्यक्ष जी ने अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले बस्ती संपर्क अभियान जो कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर तक 70 दिन के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान की तहत अनुसुचित मोर्चा के मंडल स्तर तक के पदाधिकारी दलित बस्तियों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रचारित, प्रसारित करेंगे।
बैठक का संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री रजनीश कनौजिया ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष अजीत रावत ने विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों को बस्ती संपर्क अभियान को गंभीरता से जिलों के दलित बस्तियों को शीघ्र से शीघ्र चिन्हित कर रूपरेखा तैयार करने को निर्देशित किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत,प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सनोज भारती,भाजपा ,अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत रावत,काशी क्षेत्र के महामंत्री रजनीश कनौजिया,उपाध्यक्ष रमेश कनौजिया,अनिल सागर,सचिन सोनकर सहित काशी क्षेत्र के 16 जिलो से आए जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, काशी क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
