UP : सुहागरात के दिन एक पति ने पत्नी के साथ जो किया उसे सुन हर किसी का खून खोल जाएगा। जालिम पति ने पत्नी को पहले नशीली दवा खिलाई, फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसके जिस्म को रौंद डाला।
पत्नी की हालत जब गंभीर होने लगी तब आरोपी ने आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करा कर वहां से फरार हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 29 नवंबर को अपनी बेटी की विदाई कर ससुराल भेजा था। लेकिन उसके ससुराल में पति ने अपने दोस्त के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना इकदिल क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह थाना चौबिया के ग्राम में हुआ था। उसके बाद जब अपने ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। पीड़िता के पिता ने लिखित तहरीर दी है।
मामला पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
डॉक्टर ने बताया कि पीडिता के इंटरनल पार्ट में इंजुरी है, उसकी हालत खराब थी। इलाज चल रहा है। साथ ही उसके शरीर में चोट के निशान भी थे।
पीड़िता के मुताबित 28 नवंबर को उसकी शादी चौबिया के पास एक गांव में हुई थी। 29 नवंबर को जब उसकी विदाई की गई तो ससुराल पहुंचने पर खूब नाच गाना हुआ और कंगन खोलने की रस्म भी हुई। शाम के समय जब वो अस्वस्थ हुई तो उसको उसके पति ने नशीली दवा खिला दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नशे की हालत में रात के समय उसके पति और कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और उसे मारा पीटा भी गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और ससुराल वाले फरार हो गए।