बनारस रेल इंजन कारखाना में चलाया गया ‘हर घर झंडा’ जागरूकता अभियान

वाराणसी| आजादी का अमृत महोत्सव के जन्तर्गत हर घर झंडा” अभियान के तहत 15 अगस्त – 2022 को रेल कर्मचारियों, अधिकारियों के घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु बनारस रेल इंजन कारखाना ने जन जागरूकता अभियान को और अधिक तेज कर दिया गया है। जिसके क्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया गया। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार स्वयं विक्रय केंद्र में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज लिया एवं उन्होंने बरेका के सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों, कर्मचारी परिषद, अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन, एससी एसटी एसोसिएशन से अपील किया की बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित रेल कालोनियों के प्रत्येक आवासों में हर घर झंडा को सफलतापूर्वक शत प्रतिशत लगाना है। विदित हो कि बरेका के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों हेतु राष्ट्रीय ध्वज के विक्रय के लिए कार्मिक विभाग बरेका एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से बारात घर एक में दिनांक 01.06 2022 से 12.06.2022 तक प्रातः 09 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक के लिए स्टाल लगाया गया है। प्रथम दिन स्टाल का महाप्रबंधक बरेका अंजली गोयल द्वारा विस्तार पूर्वक अवलोकन किया गया था। बरेका कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के सांथ राष्ट्रीय ध्वजों का क्रय किया जा रहा है। अमृत महोत्सव को सफलता के चरम पर ले जाने का प्रयास बरेका द्वारा किया जा रहा है।’हर घर झंडा’ अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज सुनिश्चित करने हेतु बरेका में सभी विभागों द्वारा अलग-अलग कमेटी बनाकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। की इस अभियान में सभी कर्मचारियों की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *