वाराणसी : हरहुआ चौराहे के पास बकरा चोर भागते समय कुएं में गिरकर घायल हो गया। सुबह पुलिस ने उसे निकाला और अस्पताल भर्ती कराया। पकड़ा गया आरोपित विवेक फूलपुर के मंगारी का विवेक पटेल है। जबकि उसका एक साथी भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक पास के ही एक गांव से बकरा चुराकर बाइक से विवेक और उसका साथी कल्लू भाग रहे थे। हरहुआ चौराहे पर पुलिस को देखपंचक्रोशी मार्ग की ओर मुड़ गए। इस दौरान पंचक्रोशी यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से टकराकर बाइक समेत गिर पड़े। पकड़े जाने के डर से दोनों पैदल भागने लगे। इस दौरान विवेक कुएं में गिर गया। जबकि कल्लू भाग निकला। बाइक की टक्कर से हीरमपुर निवासी सर्वेश मौर्या, मिर्जापुर निवासी मनीष कुमार चोटिल हो गए। विवेक ने शोर मचाया लेकिन रात में किसी ने सुना नहीं सुबह जब लोग कुएं के पास गए तो विवेक की आवाज सुनी। जिसको कुएं से निकाल कर इलाज कर दिया है