प्रियंका गांधी के निर्णय की आगामी यूपी के विधानसभा चुनाव में 40% फीसदी टिकट महिलाओं को मिलेगा, इस निर्णय पर कांग्रेस नेता पार्षद प्रीति चौबे ने हर्ष व्यक्त किया

वाराणसी। आज प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर यह निर्णय लिया की आगामी विधानसभा चुनाव में 40% विधानसभा टिकट महिलाओं को मिलेगा ऐसे में महिला कांग्रेस नेता व खजुरी क्षेत्र से पार्षद प्रीति चौबे ने जुलुश निकालर ढोल-नगाड़े के साथ अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों मताओ बहनों में एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त कर इस निर्णय का स्वागत किया।

*खजुरी पार्षद प्रीति चौबे ने कहा की* यह ऐतेहासिक निर्णय है प्रियंका गाँधी जी महिलाओं की सशक्त मजबूत व न्याय की आवाज है।आज उनका निर्णय सभी महिलाओं को गौरवान्वित कर रहा है।एक ओर जहां भाजपा के जंगलराज में प्रतिरोज महिलाओं पर अन्याय अत्याचार हो रहा वही दूसरी ओर काँग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी में 40% हिस्सेदारी इस बात का सीधा संकेत है की महिला अब कमजोर नही है।हर मुद्दों पर आदरणीय प्रियंका जी के साथ महिलाए डट कर सँघर्ष करेंगी।निश्चित रूप से यह फैसला हाथरस की बेटी के मां के लिए है जिसे न्याय चाहिए, लखीमपुर खीरी के पत्रकार रमन कश्यप की बेटी के लिए है जो डॉक्टर बनना चाहती है, उन्नाव की बेटी की 9 साल की भतीजी के लिए है जिसे धमकाया गया, उसकी भाभी के लिए है जो न्याय के लिए लड़ रही है। यह निर्णय प्रयागराज की बेटी पारो के लिए जिसने प्रियंका जी से कहा था कि उसे नेता बनना है।यह निर्णय एक-एक महिलाओं के मजबूत व संकल्पित आवाज का निर्णय है हम महिलाएं काशी की धरती पर इस एतेहासिक निर्णय का स्वागत करते है व प्रियंका जी का आभार प्रकट करते है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री दिलीप चौबे पार्षद प्रीति चौबे पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे रमेश कनौजिया रोहित दुबे प्रिंस चौबे महानगर अध्यक्ष सेवादल परवेज खान आदर्श चौबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *