दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य, जिनके बारे में जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जो रहस्यमयी होने के साथ ही हैरान भी करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य –
दुनिया की रहस्यमयी और रोचक कहानियां हैं। इनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रहस्यमयी होने के साथ ही यह हैरान भी करती हैं। कई ऐसी चीजें भी हैं, जो बेहद रोचक और हैरान करने वाली हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। दुनिया में शहद एक ऐसा पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। यह हजारों साल तक सुरक्षित रहता है। वैज्ञानिकों को कई बार खोज के दौरान मिस्र की प्राचीन कब्रों में से हजारों साल पुराना शहद मिला है, जो अभी भी खराब नहीं हुआ है।
कुत्ते के बारे में रोचक तथ्य
कुत्ता करीब 165 शब्द सीख सकता है। अगर गहन प्रशिक्षण दिया जाता है, तो वह 250 शब्दों के करीब सीख सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कुत्तों में 2 साल के बच्चे के समान ही बुद्धि होता है। एक शोध में यह दावा किया गया है।
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य –
पानी की बोतल
पानी की बोतल पर आपने कई बार लिखी एक्सपायरी डेट भी देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोतल पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। पानी तो खराब ही नहीं होता है।
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य –
शुतुरमुर्ग
शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे शामिल है। किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। बेहद कम लोगों को पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य –
कुंग-फू कला
चीन को भले ही कुंग-फू कला में महारत हासिल है, लेकिन उसे यह कला सिखाने वाला एक भारतीय था। इनका नाम बोधिधर्म था, जिन्हें उन्हें बोधिधर्मन भी कहा जाता है। कहते हैं कि वह बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए चीन गए थे, जहां उन्होंने कई लोगों को अपना शिष्य बनाया और उन्हें प्राचीन युद्ध कला ‘कलरी पट्टू’ सिखाई। बाद में इसी ‘कलरी पट्टू’ को स्थानीय भाषा में कुछ बदलावों के साथ कुंग-फू नाम दिया गया।
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य –
ब्लू व्हेल
दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक व्हेल को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैकड़ों टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।
![]()
