दबंगों द्वारा महिला उद्यमी के जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, असलहा लहराते हुए निर्माणाधीन फैक्ट्री के दीवार को गिराया

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों पर नकेल कसने का काम कर ही है फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद है, ताजा मामला फूलपुर क्षेत्र के करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी की जमीन पर किसी जमीन मालिक द्वारा काम कराया जा रहा था, जहाँ पर दबंग लोगो द्वारा बुलेरो से पहुंचकर असलहा के दम पर तोड़फोड़ एवं धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस दी गई जो मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए.

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी की जमीन पर पूजा जायसवाल के नाम से आवंटित है. जो जमीन पर बनवाने का कार्य कर रही थी. जिस पर जमीन तारक नाथ जायसवाल द्वारा बुलेरो गाड़ी नंबर यूपी 65 बीबी 6519 से करीब आधा दर्जन लीग कब्जा करने की कोशिश करते हुए जमीन को अपना बताते हुए असलहा के बल पर तोड़फोड़ की गई. जिससे पीड़ित पूजा जायसवाल द्वारा करखियांव चौकी इंचार्ज को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई.

वही पूरे मामले में पूजा जायसवाल ने बताया कि यह जमीन मेरी है, मैं इसको बनवाने का कार्य कर रही थी. जिस पर दबंग तारकनाथ जायसवाल द्वारा कब्जे की नीयत से हम लोगों पर असलहा के बल पर धमकाने का काम किया गया है. जिसकी जानकारी हम लोग पुलिस को दे दिए हैं आगे का कार्य पुलिस करेगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *