तिरंगा हमारी अस्मिता, संस्कृति व सम्मान का प्रतीक – प्रो० मिथिलेश सिंह

वाराणसी। ‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय में स्लोगन पेण्टिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर तिरंगे के सफर पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत अग्रसेन कन्या पी०जी० कॉलेज के दोनों परिसर बुलानाला एवं परमानन्दपुर में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी, जिसमें एन. सी.सी. व रेंजर्स तथा अन्य छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों के साथ निकाली गयी यह प्रभातफेरी महाविद्यालय के आसपास के गांवों से होती हुई पुनः महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर पीपल, नीम, तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ० धर्मेन्द्र कुमार सिंह (पटना, बिहार) की उपस्थिति में वृक्षों को राखी बांधकर उनके संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गयी साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी हुआ। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० मिथिलेश सिंह ने कहा हमारी अस्मिता, संस्कृति व सम्मान का प्रतीक है।

लाखों शहीदों की शहादत के पश्चात हमे यह आजादी हासिल हुई है। आज खुदीराम बोस के शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रो० सिंह ने कहा कि हम इन वीर सपूतों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही छात्राओं का आहवान करते हैं कि वे अपने अध्ययन के प्रति सजग रहते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में भी अपना योगदान दें। पर्यावरणविद् डॉ० धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके। आजादी का अमृत महोत्सव के समन्वयक डॉ० दुष्यन्त सिंह ने कार्यक्रम के अन्त में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति से ही यह भव्य तिरंगा उत्सव सम्पन्न हो सका है। साथ ही यह भी कहा कि यह उत्साह सप्ताह पर्यन्त बने रहना चाहिए।

‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में ही महाविद्यालय के हिन्दी विभाग व शिक्षाशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगे का सफर विषय पर लेखन (कविता, कहानी, निबंध) स्लोगन एवं पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साथ ही छात्राओं को प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कार्यक्रमों में डॉ० सुमन मिश्रा, डॉ० अर्चना सिंह, डॉ० आमा सक्सेना, डॉ० निशा पाठक, डॉ० प्रिया भारतीय, डॉ० मृदुला व्यास, डॉ० सरला सिंह, डॉ० नन्दिनी पटेल, लेफ्टीनेंट डॉ० उषा बालचन्दानी, शोभा प्रजापति सहित महाविद्यालय के सभी विभागों के प्रवक्तागण एवं काफी मात्रा में छात्राएँ उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *