ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में वनिता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते चौदह पदक

Varanasi: वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप 09 सितम्बर 2024 से 12 सितम्बर 2024 तक सनबीम स्कूल बाबतपुर, वाराणसी के प्रांगण में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं छः कांस्य पदक, कुल चौदह पदक प्राप्त कर चैम्पियन्स ट्रॉफी पर कब्जा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणुका नागर के सभी प्रतिभागियों, खेल प्रभारी एवं टीम प्रशिक्षक को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगामी 02अक्टूबर 2024 से 06अक्टूबर2024 को मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल, उत्तराखण्ड में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता के लिये आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। टीम प्रशिक्षक नन्दलाल जायसवाल एवं टीम मैनेजर प्रीति द्विवेदी रहेंगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 286 विद्यालयों के 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इतने प्रतियोेगियो में विद्यालय के आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस प्रेसवार्ता में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य सचिव कुमार अग्रवाल, सह-सचिव सुबोध अग्रवाल, अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, प्रबंधक ओमप्रकाश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डा. रेणुका नागर उपस्थित रहें एवं विजेताओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पदक प्राप्त विजेता हैं|

1- मोहित जायसवाल -स्वर्ण पदक अण्डर-19
2 -गौरव शुक्ला- स्वर्ण पदक अण्डर-19
3 -मीजान अहमद सिद्दीकी स्वर्ण पदक अण्डर-19
4- हंसिका पाल धनग़र- स्वर्ण पदक अण्डर-19
5 सृष्टि जायसवाल- रजत पदक अण्डर-14
6- रिद्धि गुप्ता -रजत पदक अण्डर-19
7 -रिद्धिमा सिंह -रजत पदक अण्डर-19
8 – याशिता सोनी- रजत पदक अण्डर-19
9 -चिराग जायसवाल कांस्य पद अण्डर-14
10 -सिद्धिमा सिंह कांस्य पदक अण्डर-19
11 -शौर्या यादव कांस्य पदक अण्डर-19
12 -रौनक गुप्ता कांस्य पदक अण्डर-19
13- कुश मालवीया कांस्य पदक अण्डर-17
14 -अदित्री गुप्ता कांस्य पदक अण्डर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ि हैं

1 -मोहित जायसवाल- स्वर्ण पदक अण्डर-19
2- गौरव शुक्ला -स्वर्ण पदक अण्डर-19
3- मीजान अहमद सिद्दीकी -स्वर्ण पदक अण्डर-19
4- हंसिका पाल धनग़र -स्वर्ण पदक अण्डर-19
5 -सृष्टि जायसवाल- रजत पदक अण्डर-14
6 -रिद्धि गुप्ता -रजत पदक अण्डर-19
7 -रिद्धिमा सिंह- रजत पदक अण्डर-19
8 याशिता सोनी -रजत पदक अण्डर-19

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *