डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी पेट की चर्बी को ले कर होती है। चाहे नॉर्मल डिलीवरी हो या फिर सी-सेक्शन, पेट का निकलना और ढीली मांसपेशियां एक आम समस्या बन जाती हैं। इसी चिंता को दूर करने के लिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन ने कुछ आसान और असरदार उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएं ना केवल पेट की चर्बी घटा सकती हैं, बल्कि शरीर को फिर से टोन और फिट भी बना सकती हैं। डॉ. दीप्ति का मानना है कि सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज ही पोस्ट डिलीवरी टमी फैट से छुटकारा पाने का सबसे बेहतर तरीका है। आइए जानते हैं कैसे।
पेट पर ना बांधे बेल्ट या पट्टी
डॉक्टर कहती हैं कि डिलीवरी के बाद पेट पर कपड़ा या पट्टी बांधना सही तरीका नहीं है। कई महिलाएं सोचती हैं कि ऐसा करने से पेट अंदर चला जाएगा, लेकिन असलियत में यह तरीका कारगर नहीं होता। लगातार कपड़ा बांधने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है और पेट की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में शरीर को आराम और सही रिकवरी की जरूरत होती है, ना कि जबरदस्ती के दबाव की।
कम करें इन चीजों का सेवन
डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपको इफेक्टिव तरीके से वेट लॉस करना है, तो अपनी डाइट में चीनी, नमक और घी की मात्रा को थोड़ा सीमित कर दें। बहुत सी महिलाएं डिलीवरी के बाद खूब मीठा और घी वाली चीजें खाती हैं, जिससे वजन और भी ज्यादा बढ़ जाता है। बाकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी इन चीजों के सेवन पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है।
प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें
डॉक्टर के मुताबिक डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर भोजन जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है और फैट को कम करता है। यह ना सिर्फ एनर्जी लेवल को बनाए रखता है बल्कि रिकवरी को भी तेज करता है।
रोजाना हल्की वॉक करें
डिलीवरी के बाद टमी फैट को कम करने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है हल्की वॉक करना। डॉ. दीप्ति बताती हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाएं रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। यह तरीका ना केवल नॉर्मल डिलीवरी बल्कि सी-सेक्शन के बाद भी सुरक्षित माना जाता है। धीरे-धीरे वॉक करने से शरीर एक्टिव रहता है, कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी घटने लगती है। साथ ही, वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मेंटल हेल्थ पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है।
![]()
