वाराणसी। शनिवार को पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटने और कंबल वितरण करने पर कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट में एफआईआऱ दर्ज किया है।
जिसमें प्रभाकर यादव, बच्चा यादव, राजू यादव, बच्चा साहनी के अलावा एक दर्जन अज्ञात लोग शामिल है। वहीं पुलिस के अनुसार आयोजन के वीडियो और फोटो से लोगों की पहचान की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले सप्तसागर मंडी में कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया था।