रांची, 11 अप्रैल: झारखंड के देवघर जिले में त्रिकुट पहाड़ पर बने रोपवे में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां रोपवे का तार टूट जाने से 48 लोग हवा में ट्रॉली के अंदर फंस गए। एक महिला की इस हादसे में मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हैं। फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और सेना की टीमें लोगों को निकालने में जुटी हैं।