पुलिस ने लड़कियों को अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी: अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा शोहदो/मनचलों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज थाना जंसा पुलिस द्वारा धगंणवीर बाबा मन्दिर दिनदासपुर के पास से लड़कियों को अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त सुनील उर्फ नाटे केशरी पुत्र लक्ष्मण निवासी दिनदासपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी ग्रामीण उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 230/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *