चौक पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

वाराणसी| चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा शनिवार को समय 10.40 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन/चेकिंग ऐन्टी रोमियों व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर एक नफर अभियुक्त रिजवान पुत्र फजलै रहमान निवासी के-62/133 सप्तसागर थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-82/2022 धारा 379,411,413 भादवि थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को गीता प्रेस नीची बाग थाना चौक से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए आये हुए दर्शनाथी का श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के आस-पास दो मोबाइल चोरी हो गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसके क्रम में थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा आस-पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा मुखबिर खास की सहायता से एक नफर अभियुक्त रिजवान पुत्र फजलै रहमान निवासी के-62/133 सप्तसागर थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष को मय दो अदद एन्ड्रवाइड मोबाइल व दो अदद कीपैड मोबाइल स्थान नीची बाग गीता प्रेस थाना चौक के पास से बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को पूर्व में भी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस द्वारा चोरी के जुर्म गिरफ्तार किया गया था। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार गिरी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 अभिनव श्रीवास्तव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी, का0 सुनील सरोज थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी, का0 भोलू खरवार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी थे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *