चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट सफ़र कर रहे 270 यात्रियों से वसूला गया 118425 रुपया

वाराणसी| वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में शनिवार को ओड़िहार- बनारस रेल खण्ड को आधार बनाकर औड़िहार स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा औड़िहार स्टेशन पर किलाबन्दी कर बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, बनारस-भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, छपरा-बनारस सिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ,बनारस-भटनी अनारक्षितआदि सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) के साथ 15 टिकट निरीक्षकों एवं 07 रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 270 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 118425( एक लाख अठारह हजार चार सौ पच्चीस रूपये) की वसूली की गई है।जबकि 29 बिना टिकट यात्रियों को ट्रायल हेतु रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *