रिपोर्ट – प्रदीप कन्नौजिया
वाराणसी| हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेठ महीना के आखिरी पवित्र बड़े मंगलवार को खजूरी स्थित आनंद करण हनुमान जी का भव्य वार्षिक श्रृंगार माला फूल बेलपत्र से कराया गया, सुंदरकांड पाठ तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ|
आरती महंत माता प्रसाद मिश्रा द्वारा कराया गया सुंदरकांड पाठ बबलू गुरु द्वारा संपन्न कराया गया|
आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम संयोजक मनीष चौबे द्वारा किया गया|
उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनीष चौबे, राजकुमार उपाध्याय, बृजेश मौर्या आदर्श मिश्रा, विवेक सिंह, अभय दुबे, शीतल मौर्या, कन्हैया लाल गुप्ता, राहुल, अनिल कुमार, मयंक चौबे, रोहित दूबे, परवेज खान, नीरज चौबे, महेंद्र पासवान इत्यादि लोगों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया|
![]()
