जौनपुर| केराकत रेलवे संघ समिति ने पिछले 1 माह पूर्व ज्ञापन जो डीआरएम रेल मंत्री और रेल मंत्रालय को भेजा गया वहां से आश्वासन मिला था कि 1 माह में यहां पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा परंतु 14 तारीख को सुहेलदेव एक्सप्रेस का डोभी में ठहरा दिया गया लेकिन केराकत में किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ इसलिए क्षेत्रीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है जो आज से सुबह 8:00 बजे से धरना चालू हो गया है| क्षेत्रीय लोगों की मांग है गोदिया एक्सप्रेस आनंद विहार से मऊ एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस बांद्रा से गाजीपुर एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेनों का ठहराव किला स्टेशन पर चाहिए गोदिया एक्सप्रेस लॉकडाउन के पहले रुकती थी परंतु लॉकडाउन के बाद स्टॉपेज हट गया दोबारा स्टॉपेज नहीं हुआ|
![]()
