वाराणसी| महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन में छात्रसंघ अध्यक्ष शशि प्रकाश चन्दन और एक्टिविटी क्लब द्वारा विश्वविद्यालय के सभी भवनों में फर्स्ट-ऐड मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है, कुलपति कार्यालय से इसका शुभारंभ हुआ और यह किट सभी भवनों में पहुंचाई गई। इस कीट में प्रदान की गई सभी दवाइयां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से खरीदी गई हैं।
एक्टिविटी क्लब के इंचार्ज और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरतन सिंह ने बताया कि एक्टिविटी क्लब के हेड राणा अंशुमान सिंह सहित पंकज यादव, अश्विनी कुमार, बृहस्पति राज पांडेय और प्रिया राय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए निरंतर नए-नए पहल की शुरुआत कर रहे हैं।
![]()
