काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में फार्मेसी सप्ताह का हुआ समापन

रिपोर्ट – सत्यम साहनी

मिर्जामुराद। काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को फार्मेसी सप्ताह का अंतिम दिन सरस्वती पूजा, वन्दना, कल्चरल प्रोग्राम के साथ आरंभ होकर राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ। कार्यक्रम के कल्चरल प्रोग्राम में प्रथम स्थान पर गायन में अमन उपाध्याय, नृत्य में दीपा ग्रुप, डुएट डांस में जसिका चौधरी, ड्रामा में आयुष ग्रुप, कविता में चंचल रही। कार्यक्रम में लकी ड्रा रखा गया जिसमे अंकित यादव प्रथम, ट्विंकल पटेल द्वितीय तथा रितेश कुमार तीसरे पर आए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव शरण सिंह रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर एफ डी ए उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को अपने सुभाषिर्वाचनो से अभिसिंचित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो (डॉ) आशुतोष मिश्र डायरेक्टर फार्मेसी, डॉ ए के यादव डेप्युटी डायरेक्टर, मनोज कुमार प्रजापति कुलसचिव के जी आई, डॉ विवेक केशरी विभागाध्यक्ष फार्मेसी, कुमार आलोक, सच्चिदानंद पाठक, बृजेश सिंह, कमलेश सिंह, एवं सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *