कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का भाजपाइयों ने किया पुतला दहन

वाराणसी| कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आज भाजपाइयों ने अस्सी चौराहे पर अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस का पुतला दहन किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति का ही नही बल्कि देश की महिलाओ का भी अपमान किया है और देश के दलित आदिवासी समाज का अपमान किया है।
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति किसी पार्टी का नही होता वो संपूर्ण देश का होता है लेकिन कांग्रेस की घृणित मानसिकता ने उस सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान कर देश के संविधान का भी अपमान किया है इसलिए हमारी मांग है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं माफी मांगे और अधीर रंजन चौधरी को पार्टी से निष्कासित करें।

भाजपा नेता कौशल किशोर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार पचा नही पा रही है और उसे देश की जनता ने नकार दिया है जिसके कारण वो बौखलाए हुए हैं और इनके नेता लगातार ऊलजलूल बयान बाजी करते रहते हैं लेकिन इस बार इनके नेता ने देश की राष्ट्रपति पर एक दलित महिला पर अमर्यादित टिप्पणी कर सभी सीमाएं पार कर दी हैं इसलिए हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी देश से माफ़ी मांगे इसकी मांग करते हैं।

विरोध प्रदर्शन में डॉ नंदजी पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा “सोनू”,समीर माथुर,दिनेश मिश्रा,श्याम भूषण शर्मा,अनिल सिंह,दीपक कुमार,रविशंकर,पवन शर्मा,आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *