कांग्रेसजनों ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने के वर्षगांठ के रूप में मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया

Varanasi: महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने के वर्षगांठ के रूप में मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर हर्ष व्यक्त कर मनाया गया।कांग्रेसजनों ने मां गंगा के अविरलता निर्मलतास्वच्छता के लिए काशीवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व संयोजन महानगर सचिव प्रमोद वर्मा ने किया

सेवादल के प्रदेश प्रमुख प्रमोद पाण्डेय व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सयुक्त रूप से कहा की मां गंगा केवल नदी ही नहीं, एक संस्कृति है,आस्था की प्रतीक है।गंगा जी के नदी के तट पर अनेक पवित्र तीर्थों का निवास है।आज के ही दिन 2008 में 4 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हम भारतीयों के आस्था के प्रतीक माँ गंगा जी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था। उसी के वर्षगांठ के क्रम में आज दश्वावमेघ घाट पर माँ गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर हर्ष व्यक्त किया गया। साथ मां गंगा के अविरलता, निर्मलता,स्वच्छता के साथ काशीवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते है।

कार्यक्रम में :- प्रमोद पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता,राघवेन्द्र चौबे,मनीष मोरोलिया, डॉ राजेश गुप्ता,मनीष चौबे, गणेश शकर पाण्डेय, अतुल मालवीय, देवेन्द्र सिंह,तुफैल अंसारी,अफजाल अंसारी,मनोज दृवेदी,अनुपम राय,साजिद अंसारी, सजय शर्मा,आशिष गुप्ता छांगुर,मनोज वर्मा मनु,रमेश शर्मा,मंजूर अहमद पप्पू,रामजी गुप्ता,इम्तियाज, राज जायसवाल, विकास पाण्डेय, दीपक यादव,मुकुंद यादव,वीरेंद्र सिंह,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *